मसूरी। पर्यटन नगरी में हो रहे अवैध खनन को लेकर प्रशासन व खनन विभाग हरकत में आया व मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण के साथ मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिसके बाद खनन विभाग ने तीन स्थानों पर किए गये अवैध खनन पर आठ लाख बीस हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया।
अवैध खनन पर प्रशासन के निर्देश पर संयुक्त टीम जिसमें प्रशासन, खनन विभाग व एमडीडीए के अधिकारी शामिल थे ने गांधी चौक से निरीक्षण शुरू किया व कैमल बैक रोड तथा भटटा में अवैध खनन करने वालों की जांच की व संबंधित लोगों के दस्तावेंजों का सत्यापन किया। मसूरी में बिना किसी की परमिशन के लगातार अवैध खनन किया जा रहा था जिस पर लगातार सवाल खडे किए जा रहे थे। एसडीएम राहुल आनंद ने अवैध खनन को गंभीरता से लिया व संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम राहलु आनंद ने किया कि मसूरी की सुदंरता को नष्ट करने वालो को बक्शा नहीं जायेगा, ऐसे मामलों पर प्रशासन लगातार नजर बनाये है व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एंव मसूरी की सुंदरता को बचाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस मामले में जिला खनन अधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने बडी कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों पर अवैध खनन करने वालों पर आठ लाख बीस हजार का अर्थदण्ड लगाया है, जिस पर संबंधित पक्षों ने अर्थदण्ड की राशि जमा करवा दी है। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया था,जिस पर अवैध खनन के मामले सामने आये थे व खनन करने वाले बिना अनुमति व नियमों का उलघन कर खनन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैघ खनन बर्दास्त नहीं किया जायेगा व कहा कि ऐसे लोगों की सूचना विभाग को दे ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके
