फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म समुक की शूटिंग मसूरी में शुरू।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। पर्यटन नगरी में सिने अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है। उन्होंने लाइब्रेरी स्थित सवाय होटल के प्रांगण में कई अहम दृश्य फिल्माये। मालूम हो कि फिल्म की शूटिंग एक दिन पूर्व होनी थी लेकिन अक्षय कुमार की तबियत खराब होने के कारण शूटिंग नहीं हो सकी व उन्हें देहरादून में ही रूकना पड़ा। जबकि लाइब्रेरी बाजार में शूटिग के लिए सैट लगा दिया गया था जिसे बाद में हटा दिया गया।
अक्षय कुमार फिल्म समुक की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे व लाइब्रेरी स्थित होटल सवाय में उन पर कई दृश्य फिल्मायें गये। यहां पर तीन दिनों तक शुटिग होगी जो मसूरी के विभिन्न लोकेशनों पर होनी है। बताया गया कि फिल्म समुक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।, जिसके निर्माता विपुल अमृत लाल शाह है। व निर्देशन कनिष्क वर्मा द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म अगले वर्ष 2027 में रिलीज होगी, जिसकी ब्रिटेन में शूटिग पूरी हो चुकी है। अक्षय कुमार दूसरी बार शूटिंग के लिए मसूरी आये है इससे पहले वह तमिल फिल्म सत्यासन के हिंदी रीमेक की शूटिंग कर चुके है।