दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने अंकिता भंडारी के चित्र पर मोमबत्ती जलाकर विरोध किया।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। शहर कांग्रेस ने शहीद स्थल पर अंकिता भंडारी के चित्र के समीप मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी व भाजपा द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी को सिक्किम का राज्यपाल बनाये जाने पर कडा विरोध किया व उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रस कार्यंकर्ताओं का कहना था कि जिनका नाम अंकिता हत्याकाड में आया है उन्हें राज्यपाल बनाया जाना उत्तराखंड ही नहीं देश के लिए बडे शर्म की बात है। कहा गया कि अंकिता भंडारी के परिजन उत्तराखंड में न्याय न मिलने पर दिल्ली इंडियागेट पर अंकिता भंडारी के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देने गये उन्हें पुलिस ने रातो रात गायब कर दिया व कहीं जाकर छोड दिया। आखिर सरकार उनसे इतना क्यों डर रही है जबकि भाजपा बेटी बचाओं बेटी पढाओ की बात करती है व उनकी करनी बेटियों के प्रति ठीक नहीं है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अघ्यक्ष जसबीर कौर, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, महेश चंद, वसीम खान सहित लोग मौजूद रहे।