मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया वहीं पौधे वितरित किए।
मालरोड स्थित सांई मंदिर के समीप भाजपा मसूरी मंडल ने विभिन्न प्रजातियों के फूलों के करीब 500 से अधिक पौधे वितरित किए वहीं प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए जूट के 150 से अधिक बैग वितरित किए। इसका मुख्य उद्देश्य सिंगल-यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक बैग के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों और दुकानदारों में जागरूकता पैदा करना है। अभियान के तहत नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी दैनिक आदतों में सुधार करें और प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग पूरी तरह बंद कर दें।

प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को दूषित करता है, बल्कि यह नालियों को जाम करता है और मूक पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है। इस मौके पर भाजपा ने पौधों का भी वितरण किया। इस मोके पर कार्यक्रम संयोजक धन प्रकाश अग्रवाल ने सभी से प्लास्टिक ना इस्तेमाल करने की अपील की। व कहा कि प्लास्टिक कचरे का सही निपटान करें, दुकानदार सिंगल-यूज प्लास्टिक न रखें, पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाएं, प्लास्टिक बैग का पूरी तरह त्याग करें। इस अवसर पर भजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मैलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, सभासद विजय बिन्दवाल, अनीता धनाई, सभासद अनिल गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा, मनमोहन कर्णवाल, ज्ञान अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।

