मसूरी। शरदोत्सव के तहत मालरोड गढवाल टैरेस, गांधी चौक व लंढौर चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी जिसका पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया वहीं फन गेम्स का स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया। वहीं टाउन हाल में प्रदीप भंडारी के तत्वाधान में श्री घंटाकर्ण देवता की देव यात्रा पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया वहीं लोक गायिका रेशमा शाह के गीतों पर जमकर स्रोता थिरके व अंत में फरहान कव्वाल ने एक से बढकर एक कव्वाली सुनाकर श्रोताओं को देर रात्रि तक मंत्र गुग्ध किया।
शरदोत्सव के तहत मालरोड गढवाल टैरेस पर शारदा ध्यानी एवं ग्रुप ने कथक नृत्य सहित गढवाली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। 12 वर्षीय राष्ट्रपति पुरस्कार सहित 20 पुरस्कारों से सम्मानित निकुंज ध्यानी ने तबले की धुन बजाकर वहां मौजूद दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। निकुंज ध्यानी ने भारत के विभिन्न शहरों में अपनी प्रस्तुति दी गई है इसके साथ ही उनके पिता बांसुरी वादक और माता शारदा ध्यानी कथक नृत्यांगना है देश के बड़े-बड़े मंचचों पर अपने हुनर से लोगों का दिल जीता है। निकुंज ध्यानी ने बताया कि वह ढाई वर्ष की उम्र से तबला बजा रहे हैं उनके पूरे परिवार में संगीतमय माहौल है और उनके पिता बांसुरी वादक माता नृत्यांगना है। उन्होंने बताया कि उस्ताद जाकिर हुसैन उनके प्रेरणा स्रोत हैं और आगे चलकर वहां उन्हें के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं। शारदा ध्यानी ने बताया कि उनके द्वारा नीति कुंज नाम से एकेडमी चलाई जाती है जहां पर बच्चों को कत्थक नृत्य सिखाया जाता है उनके गुरु डॉ मधुकर आनंद ने उन्हें कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया है और उन्होंने एक कथक नृत्य में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज पाश्चात्य संस्कृति हमारी संस्कृति पर हावी होती जा रही है और इसे बचाने के लिए उनके द्वारा बच्चों को कथक नृत्य सिखाया जाता है। वहीं नीरज सिंह के तत्वाधान में कैरिबियन म्युजिकल ग्रुप में मनमोहक प्रस्तुति दी इसके साथ ही कुसुम नेगी लोक गायिका व लोकेंद्र कैतुरा ने गीतों की प्रस्तुति दी। लंढौर चौक पर विनीता रावत एवं ग्रुप तथा संजय तोमर एवं गु्रप ने लोक नृत्य प्रस्तुत किए, गांधी चौक पर जय बद्री विशाल स्वयं सहायता गु्रप, चुलबुली पूनम शर्मा ग्रुप के साथ ही श्यामली भटट की टीम ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं फनगेम का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर शरदोत्सव के तहत टाउन हाल में स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी व उसके बाद प्रदीप भंडारी के नेतृत्व में श्री घंटाकर्ण देवता देव यात्रा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें उत्तराखंड के प्रमुख देवता घंटाकर्ण की देव यात्रा को दर्शाया गया वहीं उनके प्रति श्रद्धालुआंे की आस्था व विश्वास को दिखाया गया। इसके बाद लोक गायिका रेशमा शाह ने गढवाली, जौनसारी, जौनपुरी गीतों से समां बांध दिया व उनके गीतों पर जमकर लोगों ने नृत्य किया। वहीं अंत में वॉलीवुड कव्वाल फरहान साबिर ने कब्वाली की मनमोहक प्रस्तुति देकर स्रेाताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित पालिका सभासद व बड़ी संख्या में स्रोता मौजूद रहे।

