मसूरी। शरदोत्सव के अंतर्गत मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता के कैटेगरी ए में भरत रावत ने तथा कैटेगरी बी में अरुण बिष्ट ने खिताब जीता।
कैटेगरी ए के फाइनल में भरत रावत ने आदिल जमाल खान को 3-0 से पराजित किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में भरत रावत ने कौस्तभ को 2-1 से तथा आदिल जमाल खान ने अजीम को 2-1 से पराजित किया। कैटेगरी बी के फाइनल में अरुण बिष्ट ने रवि थापा को 3-1 से पराजित किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में रवि थापा ने सार्थक को 2-1 से तथा अरुण बिष्ट ने एडी को 2-1 से पराजित किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, अनिल गोयल ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव सौरभ सोनकर, बिजेंद्र नेगी, सुरेश गोयल, अनुज तायल, रूप चंद गुरुजी, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

