संयुक्त सचिव एवं एसडीएम के आदेश पर होटल अतिथि लाइब्रेरी के 12 कमरे और बेसमेंट एमडीडीए ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

एमडीडीए ने संयुक्त सचिव एवं एसडीएम के आदेश पर लाइब्रेरी स्थित देवेंद्र अग्रवाल के होटल अतिथि में अवैध रूप से बनाये गये 12 कमरों सहित बेसमेंट को सील कर दिया। सीलिंग की कार्यवाही सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुज पाण्डेय, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी, इंदर देव नौटियाल की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ मौके पर की गई। एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि उक्त निर्माण मानचित्र के विपरीत व अनाधिकृत रूप से किया गया था, जिसके चलते शासन के आदेश पर सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई गई।