मसूरी। भारी बारिश के चलते मसूरी टिहरी मोटर मार्ग कफलानी के पास पहाडी दकरने से मलवा बोल्डर आने से बंद हो गया जिसके कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी। लेकिन लंबे समय तक जेसीबी नहीं आयी तो लोगों की मदद से बोल्डर हटाये व छोटे वाहनों के लिए रोड खोल दिया गया। सूचना पर एनएच ने जेसीबी भेज कर मलवा हटाया व एक घंटे बाद रोड पर यातायात सुचारू किया।
मसूरी व आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ दरकने लगे है, इसी कडी में सुबह करीब आठ बजे मसूरी टिहरी मार्ग पर कफलानी के निकट पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया व बडे बडे बोल्डर सड़क पर आ गिरे जिसके कारण यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। जिसकी सूचना एनएच को दी गयी लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं आया जिस पर स्थानीय लोगों व रोड पर फंसे लोगों ने बडे बडे बोल्डर हटाये व छोटे वाहनों के लिए रोड खोल दिया जिसके बाद विभागीय जेसीबी आयी व फिर बडे वाहनों के लिए रोड खोला गया। इस संबंध में स्थानीय नागरिक नैन सिंह ने बताया कि रोड करीब साढे आठ बजे पहाडी का हिस्सा दरकने से बंद हो गया जिस पर मलवा व बडे बडे बोल्डर सडक पर आ गये व रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया था, लेकिन एक घंटे तक विभाग की ओर से जेसीबी नहीं आयी जिस पर स्थानीय लोगों व रास्ते में फंसे लोगों ने बोल्डर हटा कर छोटे वाहनों के लिए रोड खोला व उसके बाद जेसीबी आयी तब जाकर पूरा मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो पाया।
