मसूरी : विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए विभाग के सतर्कता दल द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसके दौरान मसूरी शहर के अम्बेडक कालोनी में तीन लोग विद्युत चोरी करते हुए पाये गये। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोज पंवार अवर अभियन्ता विधुत विभाग उपखण्ड मसूरी द्वारा 03 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी की अम्बेडक कालोनी मसूरी देहरादून में सतर्कता दल द्वारा चैकिंग के दौरान पाया गया कि नियाज खान पुत्र करीम अहमद, असलम पुत्र शौकत और रानी पत्नी शराफत, उपरोक्त सभी व्यक्तियों द्वारा विधुत मीटर से पूर्व इनकमिंग केबल में कट लगाकर एक अतिरिक्त केबल जोड़कर विधुत चोरी की जा रही थी।
जिस आधार पर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 07/22 धारा 135 विधुत अधि0 बनाम नियाज खान, मु0अ0स0 08/22 धारा 135 विधुत अधि0 बनाम असलम, मु0अ0स0 09/22 धारा 135 विधुत अधि0 बनाम रानी पंजीकृत कर तफ्तीश उ0नि0 विनय शर्मा के सुपुर्द की गयी व जांच जारी है।