मसूरी। मजदूर संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर गोल्फकार्ट संचालन न किए जाने पर की गयी भूख हड़ताल के बारे में प्रशासन व पालिका द्वारा सहयोग न किए जाने के बारे में अवगत कराया। वहीं उन्हांेने गोल्फकार्ट संचालन की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर पालिका द्वारा गोल्फकार्ट संचालन बंद किए जाने से गोल्फकार्ट चालक गत छह माह से बेरोजगार है, व उनके परिवार का पोषण नहीं हो पा रहा है और न ही कोई सुनवाई हो रही है। जिसके विरोध में गोल्फकार्ट संचालकों ने तीन दिवसीय भूख हड़ताल शहीद स्थल पर की लेकिन इस दौरान प्रशासन व नगर पालिका ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की जिससे गोल्फकार्ट संचालक निराश व हताश है। वहीं ज्ञापन में कहा गया कि गोल्फकार्ट संचालकों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आत्मदाह का विचार आ रहा है। अगर ऐसा हुआ तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व गोल्फकार्ट संचालन का विरोध करने वालों की होगी। उन्होंने ज्ञापन में यह भी कहा कि मजदूर संघ के नाम पर कुछ लोग भ्रमित कर रहे है व पालिका को गुमराह कर रहे है, जिसमें सोबन पंवार जो कि कभी रिक्शा श्रमिक नहीं रहे न ही उनका रिक्शा उन्मूलन श्रमिक रहे है न ही कोई संबध रहा है। लेकिन उन्होंने रिक्शा खरीदकर मजदूर संघ का बता रहे हेै उनकी जांच होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, विरेंद्र सिंह डुगरियाल, विजय सिंगवाल, लखीलाल, सुखदेव सिंह, शंकर सिंह, राजेश प्रसाद डंगवाल, दलवीर सिंह आदि है।

