भाजपा ने रविदास जयंती वर्ष पर सामाजिक समरसता कलश याात्रा निकाली। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की ओर से संत रविदास के 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में पूरे देश में कलश याात्रा, कलश पूजन, कलश स्थापना के तहत मसूरी में भी सामाजिक समरसता के तहत कलश यात्रा व कलश स्थापना यात्रा निकाली गयी व लाइब्रेरी स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ कलश की स्थापना की गयी व इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन, कलश यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी को देश के विभिन्न जिलों, गांवों और मंडलों तक

पहुंचाना और उनके समानता व सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक प्रसारित करना है। वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मभूमि से पवित्र मिट्टी से भरे कलशों को देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों में भेजा गया है। मसूरी मंडल द्वारा कलश की स्थापना श्री वाल्मीकि जी मन्दिर में की गयी। इस अभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य जातियों और धर्मों से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, समरसता और गुरु रविदास के विचारों को बढ़ावा देना है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं द्वारा यह यात्रा श्रद्धा के साथ निकाली जा रही है। यात्रा में पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश उनियाल, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष विजय विंदवाल, विजय बुटोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, अभिलेश्वर प्रसाद, रीता खुल्लर, राजेन्द्र प्रधान, अनिल गोयल, प्रदीप सिगरोहा, नागेन्द्र डिमरी, उज्जवल नेगी, मनीष कुकसाल मौजूद रहे।