मसूरी। एसडीएम कार्यालय में आगामी दो सितंबर मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय, राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विस्तार से चर्चा की गयी व कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
बैठक में एसडीएम राहुल आंनद ने बैठक में सभी संबंधितों से सुझाव लिए व उसके बाद कार्यक्रम की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि दो सिंतबंर को मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जाता है जिसकी रूप रेखा तैयार की गयी। इस मौके पर प्रदेश के

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री व विधायकों के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थलों से बड़ी संख्या में लोग शहीदो को श्रद्धाजलि देने आते है। वहीं मसूरी गोली कांड में शहीद हुए परिवारों को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग लिया जायेगा। इस मौके पर सबसे पहले शहीद स्मारक समिति की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी धर्मगुरू शांतिपाठ करते हैं, वहीं उत्तराखंड सांस्कृतिक विभाग की टीम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगंे। वहीं संस्कृति विभाग की ओर से विद्यालयों में राज्य आंदोलन से जुडे विषयों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी है जिसके पुरस्कार भी वितरित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर शहीद स्मारक समिति की ओर से प्रसाद भी वितरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि देने आयेगे जिस पर पुलिस विभाग को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गये व रोड पर वाहन न खडे न होने देने के लिए कहा गयां। इस मौके पर शहीद स्थल को भव्य रूप से सजाया जायेगा। बरसात का समय होने के कारण लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, फायर व विद्युत विभाग, को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य मंत्री उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर भी जायेंगे जिसके लिए नगर पालिका को चौक की सफाई व सजावट करने के लिए कहा गया है। वहीं सभी राजनैतिक दलों होटल एसोसिएशन, शहीद स्मारक समिति, व विभागों के बीच समन्वय बनाया गया है ताकि सभी कार्य सफलता पूर्वक हो सकें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम राहुल आनंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि मोहन पेटवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, एसएसआई सत्येंद्र भाटी, शिक्षा विभाग को कामोद शर्मा, एसडीओ विद्युत पंकज थपलियाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके उपाध्याय, उप जिला चिकित्सालय से डा. आशीष सवाय, वन विभाग से रेंज अधिकारी महेंद्र सिहं चौहान, वन दरोगा अभिषेक सजवाण, आदि मौजू रहे।