पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान होने का सिलसिला जारी है।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी में बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित हो रहा है व इसी कड़ी में बार्लाेगंज मेरिवल स्टेट क्षेत्र में एक पुश्ता अचानक ढह गया जिससे एक आवासीय भवन को नुकसान पहुंचा है।
पर्यटन नगरी में हो रही बारिश धीरे धीरे परेशानी का कारण बनती जा रही है, इस बार बार्लोंगंज मेरिवल स्टेट क्षेत्र में एक आवासीय भवन का पुश्ता ढह जाने से रोड बंद हो गयी। रोड पर बडे बडे पत्थरों को ढेर लग गया, जिससे आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुश्ते का मलवा रोड पर आ जाने से रोड काफी देर तक बंद रहा वहीं पुश्ते के पत्थर लोगों के घरों की छतों पर गिरने से भवनों को भी नुकसान हुआ है, एक बड़ा बोल्डर भवन के शौचालय के उपर भी गिरा, जिससे शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची व जेसीबी के माध्यम से सड़क से मलवे व पत्थरोें को हटाया गया। वहीं बारिश के चलते कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गयी है, वहीं मुख्य मार्गाे पर लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत करना शुरू कर दिया है ताकि लोगों की परेशानियों को कम किया जा सके। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जल भराव भी हो रहा है जो आने वाले समय में खतरे का कारण बन सकता है।