मसूरी। नगर पालिका परिषद ने पिक्चर पैलेस ने नगर पालिका जाने वाले मार्ग पर अवैध रूप से खड़ी की गयी रैंटल स्कूटियों को वाहन से उठाकर जब्त कर लिया। इस संबध में नगर पालिका अधिशासी अघिकारी गौरव भसीन ने कहा कि अवैध रूप से रोड किनारे खड़ी की जा रही रैंटल स्कूटियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
पिक्चर पैलेस से नगर पालिका जाने वाले मार्ग पर लगातार अवैध रूप से खड़ी की जा रही रैंटल स्कूटियों से आने जाने वाले लोगों सहित वाहनों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी लगातार नगर पालिका परिषद को शिकायतें जा रही थी जिस पर नगर पालिका ने अवैध रूप से रोड के किनारे खड़ी की जा रही रैंटल स्कूटियों के खिलाफ अभियान चलाया व वाहन में भरकर नौ रैंटल स्कूटियों को जब्त कर लिया है। इससे रोड किनारे खडी की जा रही रैंटल स्कूटी वालों में हड़कंप मच गयां व कईयों ने पालिका के वाहन आने तक स्कूटियां हटा दी लेकिन जो नहीं हटा पाया उसे पालिका परिषद के वाहन में भर कर जब्त किया गया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि पिक्चर पैलेस नगर पालिका रोड पर अवैध स्कूटियां खडी करने वालों पर कार्रवाई की गयी व नौ स्कूटियों को जब्त किया गया है। वहीं कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि लोगों को आने जाने में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

