मसूरी। झुमैलो ग्रुप ने हरियाली तीज पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किए व मनोरंजक खेलों में प्रतिभाग किया। इस मौके पर महिलाएं पूरे श्रृगांर के साथ कार्यक्रम में पहुंची।
कैमल बैक रोड स्थित एक होटल के सभागार में झमैलों सांस्कृतिक गु्रप ने हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया व उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गये वहीं महिलाओं ने संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया व विभिन्न मनोरंजक खेलों में प्रतिभाग किया। इस मौके पर झुमैलों सांस्कृतिक गु्रप की अध्यक्ष प्रमिला पंवार ने सभी को तीज की बधाई दी व सभी महिलाएं पूरे श्रृगांर के साथ आयी। इस मौके पर तीज क्वीन, मेंहदी प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गये। उन्होंने कहा कि झुमैलो ग्रुप विगत कई वर्षों से मना रहे है व पहले छोटे स्तर पर किया जाता था व अब बडे स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में उम्र का बंधन नहीं होता। ऐसे छोटे छोटे पर्वों से जीवन में खुशी आती है। कार्यक्रम का संचालन रेनू अग्रवाल ने किया। इस मौके पर भरोसी रावत, सीता पंवार, सुनीता राणा, पूर्णिमा पंवार, कविता, प्रभा बर्तवाल, राजेश्वरी नेगी, अंशी रावत, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
