नगर पालिका ने मालरोड पर लगे अवैध बोर्ड होल्डिग हटाये। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। नगर पालिका परिषद की अतिक्रमण टीम ने मालरोड पर विद्युत पोलों पर गले बोर्डों, होल्डिंग, व अवैध प्रचार सामग्री पर कार्रवाई कर उन्हें हटाया गया।
नगर पालिका अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने मालरोड से रोड के विद्युत पोलों पर लगे बोर्डों, होल्डिंगों एवं अवैध प्रचार सामग्री पर कार्रवाई कर हटाया गया। टीम ने सांर्वजनिक खंबो, और सार्वजनिक स्थानों पर अनाधिकृत रूप से लगे अवैध होल्डिंगों, बोर्ड व प्रचार सामग्री को पूरी तरह से हटाया। इस अभियान में 34 अवैध बोर्ड, और होल्डिंग, हटाये गये। नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई और सख्त कार्रवाई, से मॉल रोड का स्वरूप एक बार फिर साफ सुथरा और संुदर नजर आने लगा है।  अभियान के दौरान टीम ने पुनः बिना अनुमति के होल्डिग, बोर्ड लगाये तो उनपर कडी कार्रवाई की जायेगी। मालूम हो कि मालरोड पर सरकारी संपत्ति सहित बिजली के खंबों आदि पर बिना अनुमति के बोर्ड व होल्डिग लगाये गये है जिससे शहर की सुदंरता नष्ट हो रही थी जिस पर पालिका ने कार्रवाई की वहीं चेतावनी दी कि पुनः बोर्ड आदि लगाने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।