मसूरी बार एसोसिएशन ने आर्यनदेव उनियाल को भारत सरकार स्टैडिंग कॉउंसिल बनने पर सम्मानित किया

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। मसूरी बार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में अधिवक्ता आर्यनदेव उनियाल को उत्तराखंड हाई कोर्ट में सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैडिंग काउंसिल नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न सामाजिक एंव राजनैतिक संगठनों ने भी उनका शॉल व बुके देकर सम्मानित किया व कहा कि आर्यनदेव उनियाल की यह उपलब्धि मसूरी के लिए गौरवान्वित करने वाली है।
एक होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मसूरी बार एसोसिएशन के महासचिव मनोज सैली ने सम्मान समारोह में आये सभी अेितथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया व कहा कि आर्यनदेव उनियाल मसूरी का युवा अधिवक्ता है जिसने कम उम्र में भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के लिए स्टैडिंग काउंसिल नियुक्त हुए जो मसूरी व मसूरी के अधिवक्ताओं के लिए गर्व की बात है मसूरी को यह अवसर पहली बार मिला है। कार्यक्रम में बार संघ मसूरी, बार संघ देहरादून, होटल एसोसिएशन उत्तराख्ंाड, मसूरी होटल एसोसिएशन, युवा मोर्चा, मसूरी प्रेस क्लब, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा मसूरी मंडल, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, शहर कांग्रेस, सहित विभिन्न संगठनों ने आर्यनदेव उनियाल को सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता विदुषी निशंक ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति निस्वार्थ भाव से कार्य करता है तो उसे सम्मान जरूर मिलता है। यह आर्यन के वर्षों के संघर्ष का परिणाम है जो उनके परिवार से संस्कारो से मिला है। उनके संघर्षों को उनका परिवार ही समझता है। वह प्रखर व मुखर रहे है लेकिन संवेदनशील भी रहे है जो उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। इस मौके पर आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि जो भी पद व सम्मान मुझे मिला है वह मसूरी के लोगांे के आशीर्वाद से मिला है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सभी को आशीर्वाद से मिला है, लेकिन प्रखर के साथ मुखर भी हूं, शहर में जो भी समस्याये होगी उस पर जरूर बोलूंगा, ताकि उसका समाधान हो सके। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह मसूरी के लिए गौरव की बात है। वहीं शहर के हर राजनैतिक दलों सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर उनका सम्मान किया यह बड़ी बात है, उन्होंने कहा कि बिना परिवार के सहयोग व संघर्ष के आगे नहीं बढ सकता। आर्यनदेव उनियाल जिस तरह से आगे बढ रहे है वह आगे बढते रहेंगे उसके लिए सभी का आशीर्वाद है। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्य शहर हित में हो रहा है उसे राजनीति के तराजू से नहीं तोलना चाहिए सही कार्य को सही बोलना सीखना होगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, अधिवक्ता रणवीर सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्तराख्ंाड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष कोठारी ने किया। इस मौके पर मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मदन मोहन शर्मा, तनु उनियाल, मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल, अनुज तायल, सुरेश गोयल, महावीर लेखवार, जगजीत कुकरेजा, पुष्पा पडियार, रूबीना अंजुम, सचिन पंवार, गौरव गर्ग, अजय गुरूंग, अजय भार्गव, सुंदर पंवार, सहित मसूरी बार एसोसिएशन, दून बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।