मसूरी। गुरु नानक 5जी सैंटनरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया। विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कालीन सभा से हुआ।
योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगासन जैसे भुजंगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने सभी प्रतियोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल तिवारी के अतिरिक्त विद्यालय के हेड मास्टर कुलदीप सिंह त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख़्शी, समस्त शिक्षक वर्ग एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
