मसूरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका परिषद की ओर से टाउन हाल में योग किया गया जिसमें प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए योग करने को प्रेरित व जागरूक किया। इस मौके पर योगाचार्य कोमल सेमवाल ने मौजूद लोगों को योगाभ्यास करवाया व योग स्वास्थ्य लाभ व रोगों में होने वाले लाभ के बारे में बताया।

नगर पालिका टाउन हाल में नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के काबीना ंमंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत योग की जननी है, और आज योग पूरे विश्व में योग पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएनओ में प्रस्ताव रखा व 177 देशों ने समर्थन किया व आज 196 देशांे में योग किया जा रहा है। उन्होंनेे कहा कि योग से असाध्य रोग भी ठीक होते है इसलिए हर व्यक्ति को योग जरूर करना चाहिए। उन्होने योग शिक्षक योगाचार्य कोमल का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से योग करवाया व उसके बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हांेने कहा कि अपने को स्वस्थ्य रखने के लिए भाग दौड़ की जिंदगी व खानपान के परिवेश में योगा बहुत जरूरी है व एक घंटा योग के लिए निकालें। योगाचार्य कोमल सेमवाल ने कहा कि योगा जीवन में बहुत जरूरी है, अगर स्वस्थ्य है तो जीवन में हर कार्य कर सकते हैं अगर स्वस्थ्य नहीं है तो जो काम अच्छा कर सकते थे नहीं कर पाते। योग शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, अब तो डब्ल्यूएचओ ने भी परिभाषा दी है कि यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा होने के साथ ही भावनाओं को भी कंट्रोल करता है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद लोगे योग के प्रति जागरूक हुए है। अंत में योगाभ्यास करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र दिए गये। योगाभ्यास में प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद रणवीर कंडारी, पवन थलवाल, अनीता सक्सेना, गुडमोहन राणा, विजय रमोला, के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी, आईटीबीपी के जवानों सहित होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, धन प्रकाश, मनमोहन कर्णवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
