मसूरी। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने शहर की पार्किग समस्या, यातायात प्रबंधन, एवं अतिक्रमण निवारण पर पालिका सभासदों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें महत्पूर्ण निर्णय लिए गये।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था व पार्किग की कमी को लेकर चर्चा की गयी व निर्णय लिया गया कि मार्गो का चिन्हिकरण किए गये मार्ग जहां नो पार्किग जोन बनाये गये हैं,वहां खडे वाहनोंपर सख्ती से क्लैप लगाने, चालान किया जायेगा। जिसमें मालरोड सहित अन्य मार्गों पर खडे वाहनों से तीन हजार व दुपहिया वाहनों से दो हजार का चालान काटा जायेगा। वहीं रैटल स्कूटियों व टैक्सियों का भी चालान किया जायेगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर पार्किग और नो पार्किग के साइन बोर्ड लगाये जायेंगे, पर्यटकों की सुविधा हेतु पार्किग स्थलों का विवरण बोर्ड पर प्रदर्शित हो तथा कोल्हूखेत प्रवेश पर पर्यटकोंकी सुविधा हेतु ब्रोशर वितरित किए जायेगे, जिसमें शहर के पर्यटक स्थलों के साथ साथ पार्किग स्थलांे का विवरणएवं नो पार्किग जोन का विवरण उपलब्ध होगा। होम स्टे, होटलों में पर्यटकों के वाहन पार्किग की जिम्मेदारी होटल संचालकों की होगी, होम स्टे और होटलों के पर्यटकेां, टैक्सी, संचालकों एवं रैटल स्कूटी संचालकों द्वारा नो पार्किग जोन एवं सडकों पर खडे वाहनों के विरूद्ध क्लैप लगाने व चालान की कार्रवाई की जायेगी व उसका डेटा तैयार किया जायेगा। शहर में संचालित निजी पार्किग का किराया निर्धारित किया जाने को लेकर चर्चा की गयी ताकि पर्यटकों से अवैध वसूली न हो सके। पार्किग की कमी को देखते हुए स्थानीय स्कूलों जिसमें माडर्न स्कूल के मैदान को पार्किग के रूप में उपयोग करने हेतु संबंधित प्रबंधन से वार्ता की जायेगी साथ ही मसूरी क्षेत्रान्तर्गत निजी व्यक्तियों को उनकी निजी भूमि पर पार्किग हेतु पालिका द्वारा, अनुमति प्रदान की जानी चाहिए, इसमें इच्छुक व्यक्तियों हेतु पालिका द्वारा विज्ञप्ति जारी की जायेगी। मालरोड पर स्थित बैंक, प्रतिष्ठान जिनके कर्मचारियों द्वारा मालरोड एवं अन्य मार्गों पर वाहन पार्क किए जाते हैं, उनको निकटवर्ती पार्किग में अपने वाहन पार्क करने के लिए अवगत कराया जायेगा। पालिका नो पार्किग जोन एवं मार्गोपर अनाधिकृत पार्क की गयी स्कूटियों पर पालिका स्तर से क्लैप एवं चालान की कार्रवाई करने पर्यटकों को इस संबंध में जानकारी स्कूटी संचालक के द्वारा प्रदान करने के लिए स्कूटी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में सडकों और फुटपाथों पर किए गये अतिक्रमण को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया ताकि यातायात सुचारू रह सके। वहीं मालरोड बैरियर पर आये दिन पर्यटकों के साथ होने वाले विवादों को ध्यान में रखते हुए मालरोड नियमावली में उचित संशोधन करने हुए व्यवधान करने वालों को मालरोड प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जायेगा। बैठक में बैकरी हिल, मसूरी झील, पर बैठने वाले रेहडी पटरी व्यवयाय करने वालों का ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति के लिए खाद्य पदार्थ बेचने वालों को 7 हजार व कपड़े, ज्वेलरी आदि सामान बेचने वालों को 16 हजार की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी नेे की इस मौके पर अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित पालिका के सभासद मौजूद रहे।
