बैरियर पर प्रवेश को लेकर पर्यटक व स्थानीय के बीच मारपीट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।  

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मालरोड पर प्रवेश को लेकर गत रात्रि शहीद भगत सिह चौक पर्यटक व स्थानीय निवासी के बीच कहा सुनी हो गयी जो बाद में मारपीट में बदल गयी। दोनों पक्षांे ने एक दूसरे के विरूद्ध तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
गत रविवार की रात्रि को शहीद भगत सिह चौक नगर पालिका बैरियर पर  पर्यटक प्रशांत शर्मा निवासी नजफगढ दिल्ली अपने वाहन को मालरोड पर प्रवेश को लेकर खड़ा था इसी बीच स्थानीय निवासी बलराम मौर्य भी मालरोड पर जाने के लिए पर्यटक वाहन के पीछे अपना वाहन लगा दिया। पर्यटक बैरियर पर तैनात कर्मचारियों के साथ मालरोड पर प्रवेश के लिए वार्ता कर रहे थे, इस बीच बलराम ने वाहन हटाने के लिए पर्यटक से कहा जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी जो मारपीट में बदल गयी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची व दोनों पक्षों को शांत किया व कोतवाली ले आये। वहंा पर भी दोनों पक्ष मामने को तैयार नहीं हुए जिस पर दोनो पक्षों ने एक दूसरे क खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया व मामले की जांच शुरू कर दी है।