मसूरी। पर्यटन नगरी में प्रातः बारिश होने से एक बार फिर ठंड की आगोश में पूरा शहर आ गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाये थे लेकिन दस बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली व आसमान में घने काले बादलों के आने से दिन मंे रात सा नजारा हो गया। मालरोड पर गुप अंधेरा छा गया व सभी दुकानों मकानों में बिजली जलानी पड़ गयी व वाहनों को लाइट जलाकर रोड पर चलना पड़ा। दिन में अंधेरा होने से लोगों मेे भय भी पैदा हो गया। उसके बाद आसमान से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी जिस कारण लोगों सहित पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं अचानक ठंड बढ जाने से पर्यटकों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। बारिश होने से तापमान में भरी कमी आ गयी व लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। लेकिन दोपहर में मौसम खुल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली व धूप का आनंद लिया तथा ठंड में भी कमी आ गयी।
