कैबिनेट से अल्पसंख्यक शिक्षा अध्यादेश पारित होने पर मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने स्वागत किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष राज्यंमंत्री मुफ्ती शमून कासमी ने प्रदेश सरकार कैबिनेट में पारित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अध्यादेश का स्वागत किया व कहा कि अब इसका लाभ मदरसों में पढने वााले छात्रों को मिलेगा व वे मुख्यधारा से जुडकर उच्च पदों पर जा सकेंगे।
राज्यमंत्री व उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शून कासमी ने पत्रकारों को दिए बयान में कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने कैबिनेट में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अध्यादेश पारित कर दिया है जिसके तहत अब उत्तराखंड के सभी मदरसों में मुख्यधारा की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने का एक माध्यम बनेगा। उन्होंने कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पंजीकरण की सुविधा मिलने से सभी मदरसों के लिए यह प्रक्रिया आसान हो जायेगी। अब सभी मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड के पाठयक्रम के अनुसार शिक्षा प्रदान की जायेगी ताकि मदरसों में पढने वाले छात्र अपना भविष्य बना सकें व देश की मुख्यधारा में जाकर डॉक्टर, इंजीनियर, व आईएएस बन सकेंगे।