विगत दिनों भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, काश्तकारों ने की मुआवजे की मांग। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मसूरी के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विगत दिनों हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से गेहूं सहित दालों व रवि की पूरी फसल बर्बाद हो गयी जिस पर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
मसूरी व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से काश्तकारों की वर्ष भर की मेहनत बेकार चली गयी। ओलांे के कारण गेहूं, दालों, सहित अन्य नकदी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गयी वहीं आने वाले समय में फलों जिसमें प्लम, आडू, सेब, खुमानी आदि की फसले भी पूरी तरह से प्रभावित हुई है। ग्राम प्रधान चामासारी विक्रम ंिसंह रावत ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत चमासारी, खेतवाला, कंपनी बाग सहित अन्य गांवों मंे रवि की पूरी फसल ओलों की भेंट चढ गयी। जिससे काश्कारों के माथे पर बल पड़ गये है। उनकी पूरी मेहनत खराब हो गयी यहां तक कि उनके पास गेहूं व दालों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी व आजीविका प्रभावित हो गयी। उन्होंने प्रदेश सरकार व कृषि मंत्री गणेश जोशी से काश्तकारों के हुए नुकसान का जायजा लेकर मुआवजा देने की मांग की है ताकि काश्तकारों की परेशानी कम हो सके।