मौसम ने बदली करवट, घना कोहरा छाने से बढी ठंड। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पर्यटन नगरी में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया था व दिन में अच्छी धूप खिल रही थी लेकिन सोमवार को सुबह से ही बादल आसमान में छा गये व दोपहर तक पूरी मसूरी को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया जिससे एक बार फिर सर्दी बढ गयी।
पर्यटन नगरी मसूरी में एक बार फिर मौसम ने अपना रंग बदल लिया व सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाये रहे लेकिन दोहपर तक मौसम और खराब हो गया व पूरी मसूरी को घने कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया जिससे सर्दी बढ गयी व लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि अन्य दिनों में दिन में अच्छी धूप खिल रही थी व तेज धूप होने से लोगों को लग रहा था कि अब शायद ठंड धीरे धीरे चली जायेगी जबकि शाम होने पर ठंड रहती थी, लेकिन मौसम के अचानक बदल जाने व कोहरा छाने से ठंड में बढोत्तरी हो गयी है व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड होने से लोगों को गर्म कपडे पहनने व आग का सहारा लेने की जरूरत पड़ रही है। इससे सबसे अधिक परेशानी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को हो रही है। ठंड होने से पढाई में व्यवधान पैदा होता है वहीं दुकानदारों को हीटर या आग के सहारे दिन काटना पड़ रहा है।