मसूरी – भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 48वें जन्म दिवस पर उप जिला चिकित्सालय में जाकर आयुर्वेदिक मेडिकल किट का वितरण किया। वहीं उनकी दीर्घायु की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में उप जिलाचिकित्सालय लंढौर गये व वहां जाकर अस्पताल में भर्ती रोगियो व उपचार कराने आये लोगों को आयुर्वेदिक मेडिकल किट वितरित की। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने रोगियों से वार्ता की व अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली। वहीं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एबीवीपी, युवा मोर्चा का नेतृत्व किया वहीं उसके बाद सक्रिय राजनीति में आये और अपने काम के दम पर प्रदेश को नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया और कर रहे हैं तथा प्रदेश उनके नेतृत्व में सतत विकास की ओर आगे बढ रहा है। भाजपा मसूरी मंडल उनके जन्म दिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देता है व उनके स्वस्थ्य रहने व दीर्घायु की कामना करता है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मसूरी के विधायक व प्रदेश सरकार में कबीना मंत्री गणेश जोशी की ओर से रोगियों के लिए आयुर्वेदिक मेडिकल किट दी गई जिन्हें यहां रोगियों को वितरित किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने अस्पताल में रोगियों से भी वार्ता की व उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली वहीं अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहाकि उप जिलाचिकित्सालय में मंत्री गणेश जोशी के प्रसासों से लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है तथा जो कमी है उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि अस्प्ताल में जो कमियां है उन्हें शीघ्र दूर किया जाय इसके लिए मंत्री गणेश जोशी लगातार प्रयासरत हैं वहीं उन्होंने मांग की कि जिन चिकित्सकों को यहां से अटैच किया गया है या अन्य स्थानोंप र डयूटी लगायी गई है उन्हें वापस किया जाय ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, अमित भटट, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, जिला महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, राकेश ठाकुर, विजय बिंदवाल, धर्मपाल पंवार, अवतार कुकरेजा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
But wanna say that this is handy, Thanks for taking your time to write this.