मसूरी। शरदोत्सव के तहत शहर के विभिन्न स्थलों में जहां लोक संस्कृति के रंग बिखर रहे हैं वहीं शाम को टाउन हाल में राजेंद्र रावत व वसुुधरा नेगी के तहत तीलू रौतेली नृत्य नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गयी वहीं नाटी किंग नाईट में कुलदीप शर्मा ने देर रात्रि तक दर्शकों को नृत्य करने पर मजबूर किया। दोपहर के कार्यक्रमों में पर्यटकों ने भी आनंद लिया।
शरदोत्सव के तहत लंढौर चौक पर संतोष जोश्ज्ञी एंड ग्रुप व दिनेश सजवाण एंड ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी वहीं शहीद स्थल पर बार्लोगंज सांस्कृतिक कला मंच, हिमाचली लोक नृत्य देवदत्त एवं ग्रुप, हरियाणा के सुरेंद्र सिंह एंव गं्रुप, व एसआरग्रुप, प्रध्युमन भरतवाण एंव वसुधा गौतम व गढवाल टैरेस पर गढवाल महिला सभा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में गांधी चौक पर जौनपुर की गायिका कविता रावत एंव गं्रुप तथा मीना आर्य एवं गु्रप ने मनमोहक नृत्य व गीतों की प्रस्तुति दी। मीना आर्य ने एक से बढकर एक जौनपुरी, जौनसारी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। उन्होंने महासू देवता की स्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके बाद भदराज देवता स्तुति, 15 गते फागुन,छुणकी छोरी, गुलाबी शरारा, जिया कोरी कोरी खांदू, आदि गीतों की प्रस्तुति दी। गांधी चौक पर कश्मीरी कलाकारों व पंजाब के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किए। अंत में अर्जुन सेमलियाट ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं टाउन हाल में शाम को मसूरी मेलोडीज क्लासिक की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम शुरू किए गये व उसके बाद उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का भावुक प्रस्तुति दी। वहीं उसके बाद नाटी ंिकंग कुलदीप शर्मा ने स्रोताओं को हिमाचली, जौनसारी गीतों की प्रस्तुति देकर नाचने पर मजबूर किया। उनके गीतों पर लोग मध्य रात्रि तक नाचते रहे व कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित पालिका सभासद मौजूद रहे।

