शरदोत्स्व सांस्कृतिक यात्रा में प्रदेश व देश की लोकसंस्कृति की छटा बिखरी। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से नगर पालिका परिषद ने पांच दिवसीय शरदोत्सव 2026 का भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ कर दिया। सर्वे के मैदान में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने झंडी दिखा व रीबन काटकर शरदोत्सव सांस्कृतिक यात्रा को शुरू किया। जिसमें उत्तराखंड सहित जम्मूकश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति प्रस्तुत की गयी।
सर्वे के मैदान से शुरू शरदोत्सव सांस्कृतिक शोभा यात्रा लंढौर बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, मालरोड होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विभिन्न लोक सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। वहीं कई संस्थाओं ने संदेशप्रद झांकिया निकाल कर समाज को पर्यावरण बचाने, शराब, सूखे नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं मसूरी के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित दो ब्रास बैंडों व पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ शोभायात्रा को चार चांद लग गये। सांस्कृतिक याात्रा में हिमाचल का पारंपरिक लोक नृत्य, जौनसार जौनपुर का लोक नृत्य, मां नंदादेवी राजजात यात्रा, कश्मीर का लोक नृत्य, हरियाणा को लोकनृत्य व पंजाब का भागडे ने दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी। शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पालिका

अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाकपा सचिव देवी गोदियाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल, पदमश्री जगदीश बावला, सभासद अमित भटट, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, गीता कुमाई, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, अनिल गोदियाल, अनिल गोयल, कुशाल राणा, विजय रमोला विजय बिंदवाल, मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, रूपचंद, सौरभ सोनकर, सुरेश गोयल, अनुज तायल, अनिल गोदियाल, राजेंद्र रावत, सहित बड़ी संख्या में शहर के सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बाक्स- शरदोत्सव सांस्कृतिक यात्रा में अगलाड़ यमुना घाटी समिति, संगम संस्कृति कला मंच, गढवाल सभा महिला, स्वजन शिक्षा समिति, सांस्कृतिक सामाजिक समिति गिरीश पंहाड़ी, झडीपानी महिला समूह, सिरमोर नाटी, गुरांस सामाजिक कलाकेंद्र, गांव गुठियार, बार्लोगंज महिला समूह, जौनसारी जनजाति कला समूह, दुर्गा वाहनी, झुमैलो ग्रुप, भांगड़ा, आकाशवाणी क्लब, गोर्खाली सभा, इंद्रा कालोनी महिला समूह, जम्मू कश्मीर संस्कृति समिति, प्रताप नगर जनकल्याण समिति, जयबद्री विशाल समिति, बंगवाल नृत्य, छौलिया नृत्य, हरयाणवी नृत्य, इंप्टा, मार्शल आर्ट, मसूरी आइ नो,सांगर सिंह, जयश्री क्लब, नव ज्योति कला मंच, सहित मसूरी गर्ल्स, प्रावि किताबघर, आरएन भार्गव इंटर कालेज, सनातन धर्म गर्ल्स, संबोता तिब्बत स्कूल, संस्कृत विद्यालय, अटल उत्कृष्ट घनानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हास्टल, हेर्बोन एलिमंेटरी स्कूल, सेंट क्लेयर्स, अपरप्रावि कुलडी, मानव भारती, निर्मला इंटर कालेज, हिलबर्ड स्कूल सहित अन्य सांस्कृतिक दल आदि मौजूद रहे।