गणेश उत्सव में डांडिया नृत्य की ममोहक प्रस्तुति दी।गई

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी
मसूरी। गणेश उत्सव समिति लंढौर के तत्वाधान में सनातन धर्म मंदिर में डांडिया नाइट विद गणेश का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने ग्रुप बनाकर डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता के आधार पर डांडिया नृत्य में कई ग्रुपों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिससे पूरा माहौल भक्तिमय व उल्लास से सरोबार हो गया। इस मौके पर गणेश की पूजा की गई तथा उसके बाद डांडिया नृत्य किया गया। समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को डांडिया स्टिक उपलब्ध कराई गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सोनल अग्रवाल,शिवाली गर्ग, नेहा अग्रवाल ने निभाई। अंत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष उपेंद्र पंवार ने बताया कि हर साल मंदिर में गणेश चतुर्थी का पर पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिसमें डांडिया, भजन कीर्तन, केसाथ ही बाहर से आये कलाकारों द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाता है। इस मौके परिपूर्णता पंवार, अनुज कुमार गोयल, दीपक अग्रवाल, अरुण वर्मा, शानू वर्मा, नितिन साहनी, अमित सिंघल, आयुष बंसल, अश्वनी गोयल आदि मौजूद रहे।