रंजीत शाह को एनएसयूआई मसूरी विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। रंजीत शाह को एनएसयूआई मसूरी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्ति किये जाने पर उन्हें बधाई दी गयी व अपेक्षा की गयी वे छात्रहित में कार्य करने के साथ ही एनएसयूआई को मजबूती प्रदान करेंगे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान ने रंजीत शाह को पछवादून एनएसयूआई मसूरी विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है व अपेक्षा की है कि वे संगठन की मजबूती, छात्रहितों के संरक्षण, एवं युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में समर्पण सक्रियता, से कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि रंजीत शाह अपने दायित्वों, का ईमानदारी, निष्ठा, व पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में एनएसयूआई की विचारधारा को और अधिक सशक्त बनायेंगे तथा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बना कर छात्रहितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे। रंजीत शाह के मसूरी विधानसभा एसएसयूआई के अध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं रंजीत शाह ने अध्यक्ष नियुक्त करने पर जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया व विश्वास दिलाया कि वे छात्र व संगठन हित में कार्य करेंगे।