मजदूर संघ ने पालिका प्रांगण में प्रदर्शन कर गोल्फकार्ट का संचालन बंद करने को ज्ञापन दिया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। नगर पालिका प्रांगण में मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया व पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर मांग की कि गोल्फकार्ट मसूरी में संचालित नहीं की जानी चाहिए वहीं बेकरी हिल कार पार्किग मजदूर संघ को दी जानी चाहिए।
मजदूर संघ ने पालिका प्रांगण में प्रदर्शन किया व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गयी कि गोल्फकार्ट का मामला न्यायालय में विचाराधीन है व वहीं आरटीओ से पंजीकृत न होने पर उसका संचालन नहीं किया जाना चाहिए जो लोग मजूदर संघ के नाम पर गोल्फकार्ट चलाने की मांग कर रहे है वह मजूदर संघ से निष्कासित है, जिनका मजदूर संघ से कोई सरोकार नीं है। वहीं मांग की गयी कि गोल्फ कार्ट बंद कर मजदूर संघ से जुडे 107 रिक्शा श्रमिकों के हितों को देखते हुए निर्णय लिया जाय। वहीं मांग की गयी कि बेकरी हिल कार पार्किग मजदूर संघ को आवंटित की जाये जिसमें उन रिक्शा श्रमिकों को शामिल किया जाय जिन्होंने अभी तक कार पार्किग का लाभ नहीं लिया है। वहीं मांग की गयी कि मजदूर संघ कार्यालय की चाबी निष्कासित सदस्यों से लेकर मजदूर संघ पदाधिकारियों को दी जाय। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि अगर गोल्फ कार्ट का संचालन भविष्य में किया गया तो समस्त 107

रिक्शा श्रमिक परिवार के साथपालिका में लोकतांत्रिक तरीके से आंदेालन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मजदूर संघ अध्यक्ष संपत लाल महामंत्री सोबन सिंह पंवार सहित रमेश गौडद्व जयमल पंवार, महिपाल सिंह पंवार, राकेश पंवार, मंजीता, कुमार गौरव, भागमल, रमेश प्रसाद, कुलदीप सिंह, लाल चंद, राकेश लाल, दिनेश, चंद्रपाल सिंह, संतलाल, गुडडू सेमलियाट, आदि मजदूर मौजूद रहे।