लायंस क्लब मसूरी ने शिक्षक सम्मान दिवस आयोजित कर 15 शिक्षकों को सम्मानित किया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। लायंस क्लब मसूरी ने शिक्षक सम्मान दिवस आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, व गुरू के प्रति सम्मान व कृतज्ञता की भावना को साकार कर समाज को दिशा देने वाले विभिन्न हिंदी व अंग्रेजी विद्यालयों के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया।
लायन क्लब मसूरी ने मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जिसका उद्देश्य शिक्षकों के योगदान तथा गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को समाज में सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में लायंस क्लब मसूरी के अध्यक्ष लायन राजन विरमानी ने सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं और बच्चे की प्रथम पाठशाला होती हैं। वहीं सचिव लायन अतुल अग्रवाल ने कहा कि गुरु और माँ का सम्मान हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में

सम्मान, सेवा और संस्कारों की भावना को मजबूत करते हैं’। क्लब की ओर से ऐसे 15 शिक्षकों जिन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य किया उन्हें शॉल प्रशस्ति पत्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉ सुमन सक्सेना, पल्लवीं त्यागी, रंजीत सिंह, मधु कला, शोभना नंद मंडल, मनोज ध्यानी, विजय लक्ष्मी, मीनाक्षी पंत, रेखा मलसी, शैलेन्द्र जोशी, गीता रावत, स्वाति रस्तोगी अग्रवाल, अपर्ण नौटियाल, रघुवीर सिंह नेगी, रंजना पंवार आदि शिक्षको को सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के संजय अग्रवाल, अशोक मित्तल, डा. अजय अग्रवाल, गौरव गर्ग, उपेंद्र पंवार, सतीश अग्रवाल, एमपीएस खुराना, नरेश अग्रवाल, आभा अग्रवाल, हरजिंदर सिंह खुराना, तेजपाल सिंह, वीपी चौधरी, उषा चौधरी, निशा विरमानी, कुसुम पंवार, रमनजीत कौर, इंद्रजीत कौर, इंद्रजीत सहदेव आदि मौजूद रहे।