मणि महेश यात्रा के बाद मालरोड पर भंडारे का आयोजन किया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मालरोड पर श्री सिरड़ी सांई मंदिर के समीप मणि महेश की यात्रा पूरी करने पर दीपक कुमार व पूजा कुमार ने भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मणि महेश की कठिन यात्रा कर लौटे दीपक कुमार व पूजा ने बताया कि वह पहले आदि कैलाश गये व उसके बाद दूसरे कैलाश मणि महेश गये जो कठिन यात्रा है व दर्शन कर परिवार के साथ देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्रा के बाद भंडारा कराया जाना अनिवार्य होता है जिसके तहत भंडारा किया गया। उन्होंने कहा कि मणि महेश की यात्रा कठिन है, गत वर्ष वहां आपदा आयी व कई लोगों की जीवन लीला समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा सकुशल पूरी की गयी। उन्होंने कहा कि भोले नाथ की कृपा से दर्शन किए। यात्रा पठान कोट से चंबा, भरमोर,  हर्षल, धनचोक व हर्षल व वहां से मणि महेश जाया जाता है, उन्होंने बताया कि मणि महेश में कुड है जिसके पवित्र पानी से भंडारा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वहां पूरे देश सहित विदेश से लोग आते है, उन्होंने बताया कि पांच कैलाश है जहां सभी पर कोई नहीं चढ पाया, जब भी कोई पूरा करने की कोशिश करता है तो कोई न कोई आपदा आती है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में रास्ते भर भंडारे लगे थे। इस मौके पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, नागेंद्र उनियाल, भरत सिंह पंवार, देवी गोदियाल, आर्यन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, जोगेंद्र कुकरेजा, देवेंद्र उनियाल, राजेश कुमार, राजीव अग्रवाल, महेश चंद, अभिलाष, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।