गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने तीज उत्सव मनाया। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने क्लब सदस्यों के साथ तीज उत्सव मनाया। इस मौके पर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व इसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गये।
गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने एक होटल के सभागार में तीज उत्सव मनाया इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को तीज पर्व की बधाई दी व महिलाएं पूरे श्रृंगार के साथ सजधज कर आयी व प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस मौके पर आयोजित तीन क्वीन प्रतियोगिता में आयुषि, डा. सौम्या लता व माधुरी शर्मा को विभिन्न आयुवर्ग में तीज क्वीन चुना गया वहीं नृत्य प्रतियागिता में अंशिका, सोनल, समिता व निमाकांत विजयी रही। वहीं गेम्स प्रतियोगिता में अरिहना, निधि, सीमा भाटिया विजेता रही। तीज उत्सव मंे ेसभी महिलाओं ने पूरा आनंद लिया व प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस मौके पर गोल्डन लायनेस मसूरी हिल्स की अध्यक्ष अंबुज अग्रवाल ने सभी को तीज की बधाई दी व कहा कि यह पर्व महिलाओं के सुहाग का पर्व है। इस मौके पर क्लब की सचिव निशु गुप्ता, वंदना विरमानी, शशि रावत, नूतन, ममता भाटिया, सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य मौजूद रही।