पर्यटन नगरी में निकली तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश व उत्साह दिखा। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी
मसूरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदी व अंगेजी स्कूलों के छात्र छात्राओं, विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं के सदस्यों सहित शहर वासियों ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। वंदे मातरम व भारत माता की जय के उदघोष के साथ तिरंगा यात्रा पुराने टिहरी बस स्टैण्ड से शुरू होकर गांधी चौक तक गयी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी प्रतिभाग किया।
तिरंगा यात्रा पुराने टिहरी बस स्टैण्ड से शुरू हुई व मलिंगार चौक, गुरूद्वारा चौक, लंढौर बाजार, घंटाघर शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, शहीद स्थल मालरोड से होते हुए गांधी चौक तक गयी। रास्ते भर सभी भारत माता की जय व वंदे मातरम का उदघोष करते चल रहे थे, युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर 10अगस्त से पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसके तहत मसूरी में भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान व शान का प्रतीक है, तिरंगा पूरे भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है, हर वर्ग के लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं आज तिरंगा पूरे विश्व में सम्मान का प्रतीक बन गया है व उसकी ताकत पूरा विश्व मानता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी अब देश भक्ति व देश के प्रति जागरूक हो गयी है पहले इस पर्व पर लोग अवकाश मनाते थे लेकिन अब सभी इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाते है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व कहाकि तिरंगा हमारा गौरव है व इसका मकसद देश की अखंडता का संदेश देने के लिए है ताकि सभी आपसी मतभेद भुलाकर एक हो, व युवा पीढी तिरंगा यात्रा के माध्यम से याद दिलाता है कि देश की आजादी कितनी कठिनाइयों, शहादतों के बाद मिली है उन्हें याद करने का अवसर होता है। इस आजादी का उपयोग किस तरह करें यह हमारे संस्कारों, मूल्यों व देश के प्रति समर्पण की सीख देता है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेद्र मेलवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, एसडीएम राहुल आनंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अनिल गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, नीरज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासद अमित भटट, गुड मोहन राणा, परविंद रावत, विजय रमोला, रणवीर कंडारी, सतीश ढौडियाल, अभिलाष, बीएस नेगी, आशीष जोशी, सपना शर्मा, अनुज तायल, सचिन पंवार, सुरेश गोयल, सोबन मेहरा, अनिल सिंह, कुूशाल राणा, विजय बिंदवाल, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, जसोदा शर्मा, शिव अरोडा, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।