जैकी फुुटबाल प्रतियोगिता में भ्टटा, स्टार स्पोर्टस, सेंटजार्ज, व युवा स्पोर्टस ने मैच जीते।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। सेंट जार्ज कालेज में आयोजित जैकी फुटबाल प्रतियोगिता में भटटा, स्टार इलेवन, व युवा स्पोर्टस क्लब ने पहले चरण के मैच जीत कर प्रतियोगिता में बनाये रखा।
सेंट जार्ज कालेज के मैदान में खेले जो रहे जैकी फुटबाल प्रतियोगिता के तहत पांच मैच खेले गये जिसमें पहले मुकाबले में भट्टा स्पोर्ट्स क्लब ने मसूरी मैड्रिड क्लब को 4-2 से पराजित किया। भट्टा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से नितिन रंगड़ ने 29वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद कुलवंत ने 47वें मिनट, ऋषभ ने 54वें मिनट तथा हर्ष ने 59वें मिनट में गोल दागे। मसूरी मैड्रिड क्लब की ओर से अदनान अंसारी ने 48वें मिनट तथा तज़ीम ने 57वें मिनट में गोल किए। दूसरे मैच में इलेवन स्टार क्लब ने आर्यन स्पोर्ट्स क्लब को 3-1 से हराया। इलेवन स्टार क्लब के लिए शिवांकर जोशी ने 12वें मिनट, राज ने 16वें मिनट तथा अंशुल ने 25वें मिनट में गोल किए। आर्यन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अर्नव थपलियाल ने 39वें मिनट में एकमात्र गोल किया। तीसरा मुकाबला ओक ग्रोव स्कूल और द आर्यन स्कूल के बीच खेला गया, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। ओक ग्रोव स्कूल की ओर से अनीश कुमार ने 21वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि द आर्यन स्कूल की ओर से कृष्णा ने 51वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर किया। चौथे मैच में युवा स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवा स्पोर्ट्स क्लब को 6-1 से पराजित किया। युवा स्पोर्ट्स क्लब के लिए बिलाल ने 18वें मिनट, सुयश ने 24वें एवं 40वें मिनट, अनस ने 35वें मिनट तथा अमान ने 53वें मिनट में गोल किए। इसके अतिरिक्त शिवा स्पोर्ट्स क्लब के एक खिलाड़ी द्वारा 32वें मिनट में किया गया आत्मघाती गोल भी युवा स्पोर्ट्स क्लब के खाते में जुड़ा। शिवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से राहुल ने 41वें मिनट में एकमात्र गोल किया। पाँचवें एवं अंतिम मुकाबले में सेंट जॉर्ज़ कॉलेज बी टीम ने दून वैली पब्लिक स्कूल को 5-0 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। सेंट जॉर्ज़ कॉलेज बी टीम की ओर से पार्थ मॉल ने दूसरे एवं 28वें मिनट में दो गोल किए। माहिन ने 16वें मिनट में एक गोल किया, जबकि अंश ने 19वें एवं 39वें मिनट में दो गोल कर टीम की शानदार जीत सुनिश्चित की। सभी मुकाबलों का सफल संचालन एवं निष्पक्ष निर्णय पुष्कर सिंह गुसाईं, प्रदीप नेगी, प्रशांत रावत, मिलन तथा अनीश छेत्री ने रेफरी के रूप में किया। उनके निष्पक्ष एवं पेशेवर निर्णयों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेंट जॉर्ज़ कॉलेज हेरिटेज कप जैकी आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन ब्रदर जेयासीलन एस. (प्रधानाचार्य), ब्रदर ब्रिट्टो (सुपीरियर एवं खेल सचिव), ब्रदर सिल्वेनस केरकेट्टा (उप-प्रधानाचार्य), ब्रदर लॉरेंस कुजूर (सहायक खेल सचिव), ब्रदर निथिन मिटोरली, आनंद थापा (स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर), भावनेश नेगी (जनसम्पर्क अधिकारी) तथा सेंट जॉर्ज़ कॉलेज, मसूरी के खेल विभाग के समर्पित सदस्यों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक किया जा रहा है।