सभासद ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में ज्ञापन दिया

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पालिका सभासद पवन थलवाल व पूर्व सभासद दर्शन रावत ने विद्युत विभाग कार्यालय जा कर उप खंड अधिकारी पंकज थपलियाल को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया।
ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी में विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर लगा रहा है व उनके वार्ड में इसका कडा विरोध किया जा रहा है। कहा गया कि जब पूर्व में लगे इलेक्ट्रानिक मीटर सुचारू रूप से कार्य कर रहे है तो स्मार्ट मीटर नहीं लगने चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड नंबर नौ में स्मार्ट मीटर न लगायें अगर विभाग ने इसं संबंध में कार्रवाई नहीं की तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर पूर्व सभासद दर्शन रावत ने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध कई राज्यों में हो रहा है, लेकिन एसडीओ ने बताया कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है इसमें दोनों आप्शन है प्री पेड व पोसट पेड है जो उपभोक्ता की इच्छा होगी वह ले सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह मीटर जंप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग एक शिविर लगाये ताकि जनता के भ्रम को दूर किया जा सके। इस मौके पर सभासद पवन थलवाल ने कहा कि एसडीओ को ज्ञापन दिया व वार्ड नौ में स्मार्ट मीटर न लगाये। उन्होंने कहा कि इसमें अगर लोड बढा तो उसके चार्ज देने पडेगे लेकिन स्मार्ट मीटर में जब तक रिचार्ज रहेगा तभी तक बिजली चलेगी व पैसा समाप्त होने पर बिजली उर्जा भवन से तत्काल बिजली अपने आप काट दी जायेगी। अगर ऐसा नहीं है तो विभाग को जनता के भ्रम को दूर करने के लिए शिविर लगाये। वहीं लोग इसका विरोध कर रहे है।