मसूरी। देव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति मसूरी ने शहीद भगत सिंह चौक पर मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि मसूरी में चिकित्सालय को रैफर सेंटर बनाने से रोका जाय।
शहीद भगत सिंह चौक पर देव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति ने मसूरी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया व जमकर स्वास्थ्य मत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रकाश राणा ने कहा कि मसूरी में बडी संख्या में पर्यटक आते है लेकिन यहंा के उप जिला चिकित्सालय में किसी के बीमार होने पर उपचार नहीं हो पाता न ही उपकरण है व न ही समय पर चिकित्सक मौजूद रहते है व छोटी बीमारी पर भी देहरादून रैफर कर देते है। जबकि मसूरी में आस पास के ग्रामीण भी बडी संख्या में उपचार के लिए आते है व यहंा आकर उन्हें उपचार नही मिल पाता। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को भी फोन किया था व मसूरी की स्थिति के बारे में बताया व मसूरी आने को कहा लेकिन वह नहीं आये अगर यहां पर सुविधा नहीं है तो अस्पताल जाने का कोई लाभ नहीं है उन्होंने कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री मसूरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू नहीं कर सकते तो उन्हें स्तीफा दे देना चाहिए। केवल चुनाव जीतने से काम नहीं चलेगा, जब लोगों को सुविधा ही नहीं मिलेगी तो अस्पताल का क्या लाभ है। उप जिला चिकित्सालय की हालात खरा है, व लोगों को उपचार के लिए देहरादून जाने को विवश होना पड़ता है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा व जरूरत पडी तो देहरादून स्वास्थ्य मंत्री के आवास को घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर विजय जुगराण, राम किशन राही, तनमीत खालसा, विजय लक्ष्मी कोहली, सलीम अहमद, असलम खान, संगीता, संजय टम्टा, नफीसा सहित समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
