भाजपा मसूरी मंडल मसूरी विधानसभा क्षेत्र बैठक में एसआईआर पर चर्चा की गयी। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
भाजपा मसूरी मंडल मसूरी विधानसभा क्षेत्र बैठक में एसआईआर पर विशेष गहन पुनरीक्षण विशेष बैठक आयोजित की गयी जिसमें 4 शक्तिकेंद्रों बुरांशखण्डा, सिल्ला, कफलानी, तिमली मानसिंह के सभी संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, व बीएलए 2 सहित सभी मोर्चा अध्यक्षो ने प्रतिभाग किया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने बैठक में प्रतिभाग किया। जिसमें एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर चर्चा की गयी। व मतदाता सूची से मृतकों और गलत पते वाले लोगों के नाम हटाना और नए योग्य मतदाताओं के नाम शामिल करने पर भी विचार किया गया। जिन लड़कियों की शादी हो गयी है उनका नाम स्थानांतरण करवाने और जो लडकी शादी करके यहां आयी हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोडने पर भी चर्चा की गयी। वहीं ऐसे सभी युवा जो 18 वर्ष के हो चुके है उनके नाम वोटर लिस्ट में जोडनें व वोटर कार्ड बनवाने पर जोर दिया गया। पार्टी का विशेष जोर यह सुनिश्चित करने पर रहता है कि वोटर लिस्ट में किसी भी अवैध बाहरी या घुसपैठिए का नाम शामिल न हो। बूथ लेवल एजेंट्स बीएलए और स्थानीय पदाधिकारियों को वोटर लिस्ट की कमियों को दूर करने और गड़बड़ियों पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, महामंत्री नरेंद्र मेलवान,  उपाध्यक्ष सुनील चमोली, आदि सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।