पर्यटन नगरी में ईद का पर्व सदभावना व शांति के साथ मनाया गया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पर्यटन नगरी में बकरा ईद का पर्व पूरे उत्साह व धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों में ईद की जमान अता की गयी व देश व परिवार की खुशहाली की कामना की गयी। वहीं ईद के मौके पर बकरों की कुर्बानी दी गयी व मेहमानों को विभिन्न प्रकार के पकवान परोसे गये।
मसूरी में ईद का पर्व धार्मिक मान्यताओं के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई वहीं सभी मस्जिदों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए ताकि ईद का पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाया जा सके। इस मौके पर अन्य धर्मावलंबियों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। वहीं मस्जिदों में नमाज अता करने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की वधाई दी। नमाज अता करने के बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी गयी व मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसे गये। मसूरी में लंढौर, कुलड़ी, लाइब्रेरी, धोबीघाट आदि मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गयी इस दौरान मस्जिदों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।