मसूरी। होटल एसोसिएशन मसूरी ने मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थाई पुल निर्माण के शिलान्यास करने व किमाडी रोड के चैडीकरण करने के कार्य के टेडर में किए गये प्रयासों की सराहना की व एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी को पत्र पे्रषित कर आभार व्यक्त किया।
होटल एसोसिएशन ने मंत्री गणेश जोशी को भेजे गये आभार पत्र में कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग पर गत आपदा में रोड बंद हो गयी थी व पुल टूट गया था, तब तत्काल प्रभाव से वैलीब्रिज बनाया गया उसके बाद जब वैलीब्रिज पर जाम लगने लगा व सीजन देखते हुए समस्या आयी तो मंत्री जोशी के प्रयासों से दूसरे वैलीब्रिज का निर्माण करवाया गया और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री के सहयोग से 12 करोड की लागत से स्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। वहीं मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से किमाडी मोटर मार्ग का चैडीकरण के स्थाई पुल निर्माण व किमाडी रोड के विकास के लिए 14 करोड स्वीकृत कराने के प्रयासों की सराहना की व कहा गया कि आने वाले समय में मसूरी के पर्यअन को इसका लाभ मिलेगा। होटल एसोसिएशन उनके कार्य की सराहना करता है।
