लंढौर भूधंसाव को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने आपदा प्रबंधन सचिव से वार्ता कर समाधान की मांग की।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। लंढौर बाजार भूधंसाव पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल ने सचिवाल देहरादून जाकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से मुलाकात की व बैठक कर समस्या को विस्तार से रखा व समाधान की मांग की।
बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष जत अग्रवाल ने बताया कि सचिवालय में एक प्रतिनिधि मंडल ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से मुलाकात की व उनसे लंढौर बाजार भूधसांव पर चर्चा की व उसके समाधान करने की मांग की। जिस पर उन्होंने कहा कि शीघ्र आपदा प्रबंधन विभाग सर्वे विशेषज्ञों की टीम नियुक्त कर लोनिवि पालिका के अधिकारी निरीक्षण करेंगे जिसका निरीक्षण समय समय पर किया जायेगा। वहीं पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी पालिका से आपदा प्रबंधन विभाग व लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजेंगे ताकि शीघ्र कार्रवाई हो सके। इस संबध में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि यह आपदा का मामला नहीं है यह पालिका के कार्यक्षेत्र में आता है लेकिन एक पत्र विभाग को दें ताकि वह आपदा प्रबंधन व विशेषज्ञों की टीम से सर्वे करा सके वहीं लोक निर्माण विभाग से इस कार्य को करवाया जायेगा। इस मौके पर पालिका सभासद गीता कुमाई, उपेंद्र पंवार, आनंद रस्तोगी, भरत कुमाई आदि भी मौजूद रहे।