एमपीजी कालेज में कौशल विकास योजना के तहत मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। एमपीजी कॉलेज मसूरी में सेवार्थ विद्यार्थी, इतिहास विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय कौशल विकास योजना के तहत मशरूम उत्पाद प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं राष्ट्रीय शोध संयोजक अर्जुन आनंद ने कार्यक्रम का उदघाटन किया।
इस अवसर पर मीरा सकलानी ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर कौशल विकास योजनाओं के तहत बहुत सारे स्वरोजगार अभियान चलाए जा रहे है और इसी कड़ी में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण भी छात्र – छात्राओं को दिया जा रहा है। इस कार्यशाला में युवाओं को मशरूम की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी विभाग के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। निश्चित ही बच्चे इससे लाभान्वित होंगे और युवा स्वरोजगार की और बढ़ेगा और पलायन भी राज्य से कम होगा। राष्ट्रीय शोध संयोजक अर्जुन आनंद ने कहा कि युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का होना अति आवश्यक है क्योंकि आज के दौर में सभी को नौकरी मिल पाना संभव नहीं है इसलिए युवाओं को स्वरोजगार की और अग्रसर होना पड़ेगा और इस तरह के कार्यशालाओं में प्रशिक्षण लेकर अपने दैनिक जीवन में रोजगार का विकल्प बनाना होगा। कार्यक्रम के संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत अध्यक्ष डॉ दिनेश जैसाली ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित कराने की प्रेरणा उन्हीं के द्वारा ही किए गए एक सर्वे से मिली जिसमें कि उनके द्वारा वर्ष 2023 से पूर्व अध्ययनरत एम.पी.जी कॉलेज के 375 छात्राओं पर यह सर्वे किया गया था जिसमें कि केवल 5 छात्राएं ही उस समय किसी प्रकार का रोजगार कर रही थी। बाकी 370 बेरोजगार थे तो उन्होने सोचा कि क्यों न महाविद्यालय में एक स्वरोजगार से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया जाए। इसी परिपेक्ष्य ने उन्होने दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एम.पी.जी कॉलेज में किया जा रहा है जिसमें कि छात्र – छात्राओं को मशरूम उत्पाद की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा और स्वरोजगार की और आत्म निर्भर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।. प्रशिक्षण हेतु महाविद्यालय के हाई स्कूल की अंकतालिका के आधार पर 31 बच्चों का चयन किया गया जिनका प्रशिक्षण इस दो दिवसीय कार्यशाला में किया जाएगा और उन्हें उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल सिंह अन्नू एवं श्वेता शर्मा ने किया। इस मौके पर प्राचार्य एमपीजी कॉलेज मसूरी डॉ सुनील पंवार, प्राध्यापक डॉ अमिताभ भट्ट ,सेवार्थ विद्यार्थी राष्ट्रीय सह संयोजक अदिति पांथरी, प्रांत संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी आयुष त्रिपाठी, विभाग संगठन मंत्री प्रमेश जोशी, चीफ मशरूम डेवलपमेंट ऑफिसर गढ़वाल जनपद हिमानी कोठारी, अपर मशरूम विकास अधिकारी देहरादून सोहिता जोशी, विनोद कंडारी, अनुज पंवार, वंश थापली, पवन, आकांक्षा, महक, प्रियांशी, रेनम, रोशन, अजय, प्रदीप, धीरज एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक, गैर शिक्षण कर्मचारी, एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।