मसूरी। उत्तराखंड शिक्षा परिषद इंटर व हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम आने से छात्र छात्राओं में खुशी की लहर छा गयी। इंटर व हाई स्कूल में निर्मला इंटर कालेज, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर, सनातन, मसूरी गर्ल्स व आरएन भार्गव इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने दिखाया दम।
निर्मला इंटर कालेज इंटर परीक्षा में प्रिंस सिह ने 76.8 प्रतिशत, सृष्टि ने 81.4, खुशी ने 85.8, श्रद्धा ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं हाई स्कूल में ज्योति ने 74, कंचन ने 77,.6 बॉबी सक्सेना ने 78.4, तान्या ने 88.8, तनिष्या ने 84.6प्रतिशत अकं हासिल किए। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज इंटर कला वर्ग में हरमन सिंह ने 69.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, शीतल ने 66.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व विनीत ने 65 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इंटर विज्ञान वर्ग में अजय भंडारी ने 71.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, शालिनी बडोनी ने 66 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व 65 प्रतिशत अंक लेकर आशीष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंटर वाणिज्य वर्ग में 81.4 प्रतिशत अंक लेकर दिविक ने पहला, 77 प्रतिशत अंक लेकर विवेक ने दूसरा व 74.4 प्रतिशत अंक लेकर रजत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं हाई स्कूल में 82 प्रतिशत अंक लेकर अनीष ने पहला, 81 प्रतिशत अंक लेकर स्नेहा ने दूसरा व 79.2प्रतिशत अंक लेकर सुधांशु नौटियाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज इंटर मानविकी वर्ग में चांदनी ने 75.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, साधना ने 75.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व 72.8 प्रतिशत अंक लेकर रोनिका व मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंटर विज्ञान वर्ग में 67.2 प्रतिशत अंक लेकर अंकिता ने पहला, 65.6 प्रतिशत अंक लेकर अंषु ने दूसरा व 62.6 प्रतिशत अंक लेकर शिवानी नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं हाई स्कूल में खुशबू ने 73.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, पलक ने 72.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व 71.2 प्रतिशत अंक लेकर वैष्णवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज इंटर में पायल ने 68.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, सलोनी व सोनाक्षी ने 65.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व 61.6प्रतिशत अंक लेकर आस्था ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं हाई स्कूल में सुल्ताना ने 80.6प्रतिशत अंक लेकर पहला, 70.8 प्रतिशत अंक लेकर विदुषी ने दूसरा व 69.2 प्रतिशत अंक लेकर आरूषी ने तीसरा स्थान हासिल किया। आरएन भार्गव इंटर कालेज में इंटर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा व इंटर में आदेश राणा ने 76 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। उन्हांने हिंदी, गणित, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान में विशेष योग्यता हासिल की। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत रहा।
