पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर BJP मसूरी मंडल ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी राजनीति

मसूरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। भाजपा मसूरी मंडल ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त कर पिक्चर पैलेस, शहीद भगत सिंह चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया व कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस, शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व पीएम की सुरक्षा में हुई चूक पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में जो चूक हुई है उससे यह साबित होता है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने देश के प्रधानमंत्री की जान से खिलवाड़ करने की कोशिश की है। जिसकी निंदा भाजपाई ही नहीं बल्कि पूरा देश कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में अपने दिग्गज नेताओं की सुरक्षा में चूक होने पर शहादत दी है इससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। क्यो कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी किसी पार्टी के नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री पहले हैं। उन्होंने इस घटना की जांच की मांग की है व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह साबित हो गया कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर कितने गंभीर हैं, कहा कि इस प्रकार के कार्यों को देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मौके पर भाजपा के महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, अमित भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, धर्मपाल पंवार, कपिल मलिक, सपना शर्मा, राजेश्वरी नेगी, मनोज रेंगवाल, राकेश ठाकुर,विजय बुटोला, सोबन सिंह मेहरा, अभिलाष सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *