सिल्वर्टन पार्किग में छठ पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा की। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। रजत अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल के तत्वावधान में सिल्वरटन पार्किंग पर लोक आस्था, शुद्धता और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा का अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया तथा प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कई श्रद्धालु कई मीटर जमीन पर लेटकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिसमें महिलाएं भी थी।

 


मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छठ पर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व प्रकृति, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी संस्कृतियों और परंपराओं के सम्मान व संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और देवभूमि उत्तराखंड में पूर्वांचल समाज सहित समस्त श्रद्धालुओं की आस्था का पूरा सम्मान किया जाता है। कार्यक्रम में जगजीत कुक्रेजा, सलीम अहमद, शिव अरोड़ा, उज्जवल नेगी, राज किशोर, प्रमोद कुमार, लखन, शिव राम, धर्मेन्द्र, रंेवकीं शर्मा, सीता पंवार, सोनल अग्रवाल, आरती, कविता आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गयी।