सांसद व उत्तराखंड सह प्रभारी का मसूरी आगमन पर भाजयुमों प्रदेश मंत्री ने आवास पर स्वागत किया

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। मसूरी आगमन पर सांसद व उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी सुश्री बांसुरी स्वराज का भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल व विदुषी निशंक ने अपने आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मसूरी प्रवास के दौरान उनके साथ विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
उत्तराखंड की सह-प्रभारी का दायित्व संभालने के पश्चात सांसद बांसुरी स्वराज का मसूरी में प्रथम प्रवास था। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत उन्हें गढ़वाल क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में वे इन दिनों गढ़वाल के विभिन्न जनपदों का प्रवास कर रही हैं तथा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा और फीडबैक प्राप्त कर रही हैं। उनके साथ आत्मीय वातावरण में हुई यह मुलाकात सुखद एवं स्मरणीय रही।