मसूरी। एमडीडीए ने हाथी पांव रोड स्थित विंसेट हिल क्रेग टॉप इस्टेट वैवरली में एसडीएम व संयुक्त सचिव के निर्देश पर अरूण सहगल व निर्माणकर्ता राहुल रोहानी के अवैध निर्माण को सील किया गया है।
एमडीडीए की टीम सहायक अभियंता अजय मलिक के नेतृत्व में हाथी पांव रोड स्थित विंसेट हिल क्रेग टॉप इस्टेट में अवैघ रूप से निर्माण को सील कर दिया है। उक्त निर्माण लोहे के गाटर व चैनलों की सहायता से दो प्लेटफॉर्म स्ट्रक्चर बनाने का कार्य किया जा रहा था। जिसे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के अंतर्गत अनाधिकृत निर्माण करने पर सुसंगत धराओं में सील किया गया। इससे पूर्व विपक्षी अरूण सहगल को कारण बताओ नोटिस दिया गया था जिस पर विपक्षी ने कोई संतोष जनक जबाब दाखिल नहीं किया। जिसके बाद संयुक्त सचिव व एसडीएम ने निर्माण सील करने के आदेश किए। आदेश का पालन करते हुए एमडीडीए ने मौके पर जाकर निर्माण को सील कर दिया। सील करने में सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी मौजूद रहे।

