मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी ने नगर क्षेत्र में पालतू कुत्तों के पंजीकरण को लेकर नागरिकों से अपील की गई है कि आगामी 30 नवंबर तक पंजीकरण करवा लें। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में कुत्ता पालने वाले सभी नागरिक अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करवाना सुनिश्चित करें। नियत तिथि के बाद पंजीकरण न करवाने वालों पर अर्थदण्ड लिया जायेगा।
इस संबंध मे नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने शहर से सभी स्वान पालकों से समय पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पालतू कुत्तों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। पंजीकरण के लिए मात्र 10 रुपये शुल्क निर्धारित है। नागरिक नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी स्वानपालकों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि नगर पालिका के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। नगर पालिका की ओर से सभी कुत्ता पालकों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। निर्धारित तिथि 30 नवंबर के पश्चात जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए ूूूण्दंहंतचंसपांउनेेववतपमण्वतह में पंजीकरण करवायें ताकि समय पर पंजीकरण हो सके।

