मसूरी। राम नवमी का पव पर्यटन नगरी में पूरे उत्साह व धार्मिक पंरपराओं के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने ंमंदिरों में जाकर मां भगवती के दर्शन किए व परिवार की खुशहाली की कामना की वहीं घरों में लोगों ने हरियाली काटी व कन्याओं को जिमाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना मां भगवती से की।
राम नवमी के पर्व पर पूरी मसूरी भक्ति के रंगों में रंगी रही। जहां मंदिरों में राम नवमी पर विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया वहंी घरों में लोगों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की व हरियाली काट कर परिवार की खुशहाली की कामना की व कन्याओं को जिमाया व उन्हें उपहार दिए। श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर कैमल बैक रोड सहित अन्य मंदिरों में राम नवमी पर विशेष पूजा अर्चना की गयी। वहीं राम नवमी के मौके पर विभिन्न संसथाओं के माध्यम से भंडारे का आयोजन किया गया। मैसानिक लॉज स्थित टैक्सी कार एसोसिएशन की ओर से मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, टैक्सी एसोसिएशन किंक्रेग में भी पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बीच विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया वहीं मालरोड पर भी एक प्रतिष्ठान द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं लाइब्रेरी अकादमी रोड स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर के स्थापना दिवस पर बाल्मीकि समाज उत्थान सभा की ओर से हवन पूजन किया गया व भंडारे का आयोजन किया गया।

